चौपारण थाना क्षेत्र में 5 एकड़ अवैध अफीम की खेती का किया गया विनष्टीकरण

चौपारण थाना क्षेत्र में 5 एकड़ अवैध अफीम की खेती का किया गया विनष्टीकरण

17 Feb 2026 |  8

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि/चौपारण/हजारीबाग।सोमवार को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा पंचायत के जमुनियातरी के जंगल में वन विभाग और चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में करीब 5 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।मौके से 11 डिलीवरी पाइप बरामद किए गए,इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।



अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है।दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है।



इस संयुक्त अभियान में मुख्य रूप से अजित कुमार बिमल, अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी बरही,पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार,सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण,एसआई सुबिन्दर राम,एसआई श्रवण कुमार,एसआई दिव्य प्रकाश,एएसआई बादल महतो और सशत्र बल,ननपाल श्रवण कुमार और जैनेन्द्र कुमार शामिल थे।



उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है।अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


ट्रेंडिंग