सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्य जल्द करा लें निबंधन:राहुल कुमार 

सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्य जल्द करा लें निबंधन:राहुल कुमार 

27 Jul 2024 |  21

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड के 17 पंचायत के 275 गांव के सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्य के लिए क्लब के निबंधन कराने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा निबंधन के लिए आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पीपीटी के माध्यम से निबंधन प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई और उन्हें जल्द से जल्द निबंधन करने करने के लिए प्रेरित किया गया। क्लब के सभी खिलाड़ियों ने बारीकी से जानकारी हासिल की। 

 

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी,जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार,एसएमपीओ पवन कुमार,प्रखंड समन्वयक अभिषेक गोंड,पंचायत सचिव,कम्प्यूटर आपरेटर सहित अन्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग