झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र,पहले दिन ही हंगामेदार रहा सत्र

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र,पहले दिन ही हंगामेदार रहा सत्र

27 Jul 2024 |  18

 

विशेष संवाददाता,रांची।झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन शुक्रवार को शोक प्रकाश हुआ। सदन में बीते सत्र से लेकर कल तक की तिथि में दिवंगत हुए राजनेता,खिलाड़ी,सामाजिक कार्यकर्ता समाज के गणमान्य लोगों के प्रति शोक जताया गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेताओं शोक व्यक्त किया, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया,मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही में भाग लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम मंत्री और विधायक सदन में उपस्थित रहे।पहले दिन ही सत्र की शुरूआत से पहले विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने राज्य में खनिज-संपदा की लूट,बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने,हर साल पांच लाख नौकरी का वादा पूरे नहीं करने के वादे,कोयला,बालू आदि मुद्दे को उठाया। 

 

सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल 

 

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस सरकार को एक भी दिन सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। इस मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण,गोड्डा विधायक अमित मंडल,कांके विधायक समरी लाल सहित अन्य कई विधायक मौजूद थे।

ट्रेंडिंग