बालूमाथ के आरा गांव में विधायक जयराम महतो ने विस्थापित जनाक्रोश सभा को किया संबोधित,जल,जंगल,जमीन की रक्षा के लिए ग्रामीणों को संवैधानिक लड़ाई का दिया संदेश

बालूमाथ के आरा गांव में विधायक जयराम महतो ने विस्थापित जनाक्रोश सभा को किया संबोधित,जल,जंगल,जमीन की रक्षा के लिए ग्रामीणों को संवैधानिक लड़ाई का दिया संदेश

31 Dec 2025 |  14

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।प्रखंड अंतर्गत आरा गांव में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक जयराम महतो ने विस्थापित जनाक्रोश सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल,जंगल व जमीन से जुड़े अधिकारों को लेकर उन्हें जागरूक किया। 



जनाक्रोश सभा को संबोधित करते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा कि ग्रामीण अपने हक और अधिकार के लिए संवैधानिक एवं नियमसंगत तरीके से मजबूती के साथ संघर्ष करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस लड़ाई में वे हर समय ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में दूसरे प्रदेशों से आए लोग गलत तरीके से खनिज संपदा का दोहन कर अवैध व्यापार कर रहे हैं,जो स्थानीय लोगों के हितों के खिलाफ है। 



विधायक जयराम महतो ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे ऐसे लोगों के विरुद्ध कानून के दायरे में रहते हुए अपनी आवाज बुलंद करें। सरकार द्वारा खनिज संपदा के उत्पादन और व्यापार को लेकर बनाए गए नियमों की जानकारी लेकर उसी के तहत कार्य कराएं। विधायक ने विस्थापन नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार विस्थापितों को मिलने वाले लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। किसी के बहकावे में न आएं और यदि नियमों के तहत लाभ नहीं मिले तो कानून का सहारा लें। संविधान ने नागरिकों को अनेक अधिकार दिए हैं, जिन्हें जानना और उनका प्रयोग करना आवश्यक है। 



इस अवसर पर जेएलकेएम पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी गई।


ट्रेंडिंग