गिरिडीह की बेटियों का दबदबा,प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 7 पदक
गिरिडीह की बेटियों का दबदबा,प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 7 पदक
31 Dec 2025 | 19
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले की खिलाड़ियों ने बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और झारखंड का नाम रोशन किया। गिरिडीह से गईं आठ खिलाड़ियों में से सात ने पदक जीते,जिनमें तीन स्वर्ण,तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।
कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली इन खिलाड़ियों ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।स्वर्ण पदक विजेताओं में द बैलेंस पाथ एकेडमी की ज्योति राज, के टाइगर ताइक्वांडो एकेडमी की सोनाक्षी कुमारी और आयशा विंत अफजल शामिल हैं।रजत पदक साक्षी कुमारी,अंजुम आरा और शिवानी कुमारी ने जीता, जबकि तनीषा आर्य को कांस्य पदक मिला।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपेक्षा से अधिक बेहतरीन खेल दिखाया है। विजेता खिलाड़ियों को विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी तथा संघ के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।