विश्व नवकार महामंत्र दिवस के लिए राज्यपाल को आमंत्रण,9 अप्रैल को होगा आयोजन

विश्व नवकार महामंत्र दिवस के लिए राज्यपाल को आमंत्रण,9 अप्रैल को होगा आयोजन

05 Apr 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची। जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस (द्वितीय संस्करण) में शामिल होने का आमंत्रण दिया।



इस अवसर पर बताया गया कि यह आयोजन विश्व स्तर पर एक साथ मनाया जाएगा,जिसमें विश्व शांति और समृद्धि के लिए णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा।जीतो के अध्यक्ष विशाल जैन ने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। 



बता दें कि राजधानी रांची में हरमू रोड पर मारवाड़ी भवन में यह कार्यक्रम सुबह 8:01 बजे से 9:36 बजे तक आयोजित होगा, जबकि जो लोग उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे अपने स्थान पर ही मंत्र जाप कर इस अभियान से जुड़ सकते हैं। 



प्रतिनिधिमंडल में चीफ सेक्रेटरी सर्वेश जैन, लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी  एकता बड़जात्या, यूथ विंग चेयरपर्सन  नितेश जैन तथा राकेश जी बछावत शामिल थे।


ट्रेंडिंग