उपायुक्त ने तमासीन जलप्रपात का किया निरीक्षण,पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का दिया निर्देश

उपायुक्त ने तमासीन जलप्रपात का किया निरीक्षण,पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का दिया निर्देश

05 Apr 2026 |  22

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चतरा। उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शनिवार को कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध तमासीन जलप्रपात का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पर्यटन की दृष्टि से उपलब्ध और प्रस्तावित व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया और पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।



उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलप्रपात तक पहुंचने वाले मार्ग में सीढ़ियों की मरम्मत,सुरक्षा प्रबंध,स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र सुदृढ़ किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।



उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने यह भी कहा कि तमासीन जलप्रपात क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु समन्वित प्रयास किए जाएं और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।



इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम,जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कान्हाचट्टी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग