बड़कागांव पूर्वी,सांढ़ और कांडतरी पंचायत में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन

बड़कागांव पूर्वी,सांढ़ और कांडतरी पंचायत में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन

24 Nov 2025 |  13

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड में बड़कागांव पूर्वी पंचायत,सांढ और कांडतरी पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़कागांव पूर्वी पंचायत में मुखिया बिमला देवी और संचालन प्रखंड समन्वयक आशीष कुमार ने किया।



मुखिया विमला देवी भूअर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार,सीओ मनोज कुमार,प्रखंड समन्वयक आशीष कुमार,उप मुखिया व वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।वहीं अन्य पंचायतों के संबंधित मुखिया प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल,भूअर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार और अन्य स्थानिय जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।



बड़कागांव पूर्वी पंचायत में कुल आवेदन 490 प्राप्त हुए,जिसमें 61 आवेदन को त्वरित निष्पादन किया गया।वहीं सांढ पंचायत में कुल 367 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें 134 आनलाइन किया गया। त्वरित निष्पादन की संख्या शून्य रही। वहीं कांडतरी पंचायत में कुल आवेदन 413 प्राप्त हुए जबकि 14 आवेदन को आनलाइन किया गया।वहीं त्वरित निष्पादन की संख्या जीरो रही।इस शिविर में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया प्रखंड व अंचल के कर्मी व प्रबुद्ध लोग व अधिक संख्या में ग्रामिण मौजूद रहे।


ट्रेंडिंग