पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
गिरिडीह।रविवार को भाजपा महानगर जिला के लेदा मंडल और कोवाड़ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।यह प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सेनादोनी पंचायत के कोल्हारिया में शुरू हुआ था और दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ।शिविर में कुल 7 महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया,जिसमें अलग-अलग सत्रों के माध्यम से विशेषज्ञ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को ज्ञान प्रदान किया।
शिविर में प्रशिक्षण के विषय में कार्य विस्तार,भाजपा का इतिहास,कार्य पद्धति,बूथ प्रबंधन,सोशल मीडिया,वैचारिक अधिस्थान,अन्तोदय,प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर,वर्गगीत और वंदे मातरम् के गायन से की गई थी। समापन समारोह राष्ट्रगान जन गण मन के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे और मनोहर यादव के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश सेठ,जिला कार्यसमिति सदस्य देवराज,सुरेश मंडल, नारायण पांडे,पंकज देव,शिव कुमार यादव,मंटू देव,जागेश्वर यादव,दिलचंद वर्मा,विनय मिश्रा,मनोज मंडल,अनिल साव, रणवीर यादव समेत सैकड़ों उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बता दें कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कौशल और चुनावी प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराना था, ताकि वे आगामी दिनों में और अधिक प्रभावी ढंग से पार्टी की सेवा कर सकें।