पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
गिरिडीह।मर्सी हॉस्पिटल द्वारा अपने पहली वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 300 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।
शिविर के दौरान जनरल सर्जरी,हड्डी रोग,मेडिसिन,स्त्री रोग, बाल रोग,दंत रोग,त्वचा रोग,गुर्दा रोग और ईएनटी से संबंधित मरीजों की जांच और परामर्श किया गया।मरीजों को बेहतर इलाज की सलाह देने के साथ-साथ दवाइयों और जांच पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई।
मर्सी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना है।शिविर में आए मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है।
इस शिविर में जनरल सर्जन डॉक्टर अनुज अनिल लड्डा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोइश उद्दीन,फिजिशियन मोहम्मद शहज़ाद शेख,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लीलावती पाडिगेला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका अग्रवाल,दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल शाहाबादी,डॉक्टर सौरभ जगनानी (सेवानिवृत्त),गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील कुमार,जनरल फिजिशियन डॉक्टर आनंद कुमार,अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉक्टर निकेश सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर फरहा आज़ाद मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर अजय कुमार और ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक डोकानिया सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।
मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉक्टर परम हंस मिश्रा ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ के मौके पर इस तरह का आयोजन करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल द्वारा इसी तरह के जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अस्पताल के निदेशकों ने कहा कि 300 से अधिक मरीजों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि लोगों को इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में अस्पताल प्रबंधन ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।