मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले के लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले के लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान

06 Apr 2026 |  10

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले के लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान



 3 लाख 89 हजार 296 लाभुकों के खाते में किया गया आधार बेस्ड भुगतान



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची। हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों के मध्य मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।



मार्च माह में विभिन्न प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति



अनगड़ा – 16,701 लाभुक



अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13360 लाभुक



बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,683 लाभुक



बेड़ो – 20,571 लाभुक



बुण्डू – 8,440 लाभुक



बुण्डू नगर पंचायत – 3,502 लाभुक



बुढ़मू – 17816 लाभुक



चान्हो – 19,699 लाभुक



हेहल शहरी क्षेत्र – 15,245 लाभुक



ईटकी – 10,334 लाभुक



कांके – 31,548 लाभुक



कांके शहरी क्षेत्र – 1,313 लाभुक



खलारी – 9,580 लाभुक



लापुंग – 11,342 लाभुक



माण्डर – 23,079 लाभुक



नगड़ी – 17,856 लाभुक



नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8250 लाभुक



नामकुम – 17847 लाभुक



नामकुम शहरी क्षेत्र – 9489 लाभुक



ओरमांझी – 18,147 लाभुक



राहे – 9,522 लाभुक



रातू – 18,545 लाभुक



सिल्ली – 21,120 लाभुक



सोनाहातू – 13,036 लाभुक



तमाड़ – 18,491 लाभुक



सदर शहरी क्षेत्र – 24,780 लाभुक



उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए, जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।


ट्रेंडिंग