जागृति मिशन समारोह में उमड़ा जनसैलाब,न्याय और भ्रष्टाचार उन्मूलन का संकल्प पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
जागृति मिशन समारोह में उमड़ा जनसैलाब,न्याय और भ्रष्टाचार उन्मूलन का संकल्प
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
06 Apr 2026 | 11
बड़कागांव।हजारीबाग जिले के इचाक में अखिल भारतीय जागृति मिशन के तत्वावधान में इचाक प्रखंड के कुरहा पंचायत भवन में रविवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक लोगों ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि मिशन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना है। कुमार ने कहा कि संगठन हर पीड़ित की आवाज बनने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।
सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए जिला सचिव नंदलाल साहू ने कहा कि अब इसके खिलाफ सशक्त आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान इचाक प्रखंड के कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश महिला अध्यक्ष सोनम मेहता और प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन राम ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।